Popup Image
Advertisement

श्रावण महोत्सव : आज शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से होगी शिव आराधना

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 19वां अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव शिवसंभवम- 2024 का आयोजन किया जा रहा है। श्रावण महोत्सव 2024 में नियोजित शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से नटराज श्री महाकालेश्वर की आराधना में देशभर से प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक मृणाल मीना ने बताया 27 जुलाई से शुरू होने वाले 19वें अभा श्रावण महोत्सव शिवसंभवम 2024 का आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय सभागृह, जयसिंहपुरा में शाम 7 बजे किया जाएगा।

कला साधकों के इस प्रस्तुति समागम के प्रथम शनिवार को मुंबई के पं. रतन मोहन शर्मा का शास्त्रीय गायन, उज्जैन के पं. रामचंद्र चौहान के निर्देशन में संस्था श्री गेबी साहब ताल वाद्य कचहरी द्वारा समूह तबला वादन व उज्जैन की ऐश्वर्या शर्मा की कथक नृत्य की प्रस्तुतियां शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें