Sonia Gandhi फिर हुईं कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. उन्हें सरकारी प्रोटोकॉल के हिसाब से क्वारंटीन रखा जाएगा. यह जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी.

जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा, ”आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी.”
सोनिया गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं. इससे पहले दो जून को वह कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं.
कोरोना से पहले इन नेताओं से मिली थीं सोनिया
कोरोना संक्रमित पाए जाने से पहले सोनिया गांधी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. वह एक दिन पहले ही बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मिली थीं. उन्होंने सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की थी.









