Popup Image
Advertisement

महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद रतलाम कोटा मेमू के इंजन के इंसुलेटर में हुई स्पार्किंग

चिंगारी निकली, धमाके की आवाज सुनकर बचाव के लिए यात्री ट्रेन से कूदे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रतलाम से कोटा जा रही रतलाम कोटा पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन में रविवार सुबह आग लग गई। यह घटना महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:38 बजे हुई। दुर्घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ और हावड़ा-गांधीधाम सहित दो ट्रेनों को रोका गया। जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी और दमकल मौके पर पहुंच गई थी। घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है। दुर्घटना के कारण मेमू एक्सप्रेस के अलावा गरबा एक्सप्रेस, रणथंभौर एक्सप्रेस तथा अवध एक्सप्रेस ट्रेन लेट हुई। उज्जैन से रवाना होने के बाद रणथंभौर एक्सप्रेस सुबह 8:26 बजे नागदा पहुंची और 10:12 बजे कोटा की तरफ जाने के लिए रवाना हुई।

रविवार सुबह नागदा से ट्रेन सामान्य रूप से 8:20 बजे रवाना हुई। 8:30 बजे रोहलखुर्द पार कर 8:38 बजे महिदपुर रोड स्टेशन जाकर खड़ी हुई। ट्रेन महिदपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी और यात्री उतर रहे तभी इंजन के ऊपर लगे इंसुलेटर और ओएचई लाइन के बीच स्पार्किंग शुरू हो गई और लोगों को लगा कि इंजन में आग लग गई है।

Advertisement

घटना के दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए यात्री बदहवास होकर ट्रेन से कूदने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही मथुरा लोकल ट्रेन महिदपुर रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची, इंजन के ठीक ऊपर हाई वोल्टेज बिजली के तारों से धमाके की आवाज आने लगी और ओएचई लाइन से चिंगारियां निकल रही थी। देखते ही देखते हाई टेंशन लाइन का एक तार टूट कर नीचे गिर गया। चिंगारी और धमाके की आवाज से ट्रेन के कोच में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। तार टूटने के कारण बिजली सप्लाय रुक गई।

एक ट्रेन डीजल इंजन से चलाई
घटना के कारण उज्जैन और रतलाम की ओर से आने-जाने वाली 4 ट्रेनें प्रभावित हुई। घटना के कारण मेमू ट्रेन महिदपुर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही और 10 मिनट लेट चल रही ट्रेन 1 घंटे 55 घंटा लेट हुई। महिदपुर रोड स्टेशन पर 1 घंटा 45 मिनट खड़ी रहने के बाद ट्रेन 11 बजे रवाना हुई। इसके अलावा 12937 गरबा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.50 बजे आई, जिसे एक घंटे बाद 9.50 बजे डीजल इंजन से रवाना किया। 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को नागदा में रोका गया। वह नागदा से 9.10 की जगह 10.1२ बजे रवाना हुई। 19037 अवध एक्सप्रेस नागदा स्टेशन से 9.20 की जगह 10.27 बजे चली है।

Advertisement

उज्जैन स्टेशन को महाकाल थीम पर विकसित करने की मांग- राजेश शर्मा

पश्चिम रेलवे के जीएम का दौरा

उज्जैन। रतलाम मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने उज्जैन रेलवे स्टेशन केा महाकाल की थीम पर विकसित करने की मांग की है। पश्चिम रेलवे के जीएम रामाश्रय पांडे को उन्होंने इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें मांगों को सिलसिलेवार रखा गया है।

यह हैं मांगें

  • उज्जैन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन डायरेक्टर की नियुक्ति की जाए
  • उज्जैन रेलवे स्टेशन के अधिकतर प्लेटफॉर्मों पर सुविधाघर नहीं हैं। प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर स्वच्छ, आधुनिक एवं सुलभ शौचालयों की व्यवस्था की जानी चाहिए।
  • रेलवे स्टेशन पर एआई बेस्ड स्मार्ट कैमरे लगाए जाएं।
  • टिकट चैकिंग स्टाफ, स्टेशन मास्टर, पूछताछ कर्मचारी, कुली, एवं अन्य फ्रंटलाइन कर्मचारियों को सीपीआर एवं प्राइमरी ट्रीटमेंट की ट्रेनिंग दी जाए।
  • प्लेटफार्म पर जनता खाना उपलब्ध हो।
  • कर्मचारियों, वेंडरों एवं कुलियों को यूनिफॉर्म, जैकेट और फोटोयुक्त पहचान-पत्र दिए जाएं।
  • उज्जैन रेलवे स्टेशन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर का प्रसाद काउंटर खोला जाए।
  •  उज्जैन रेलवे स्टेशन को महाकाल थीम पर विकसित किया जाए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें