Popup Image
Advertisement

खेल प्रतिभाओं ने जमाया सिक्का अलग-अलग स्पर्धाओं में जीते पदक

किक बॉक्सिंग में शहर के 21 खिलाडिय़ों ने जीते 6 स्वर्ण, 10 रजत और 3 कांस्य पदक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खेलो इंडिया अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग में मार्शल आर्ट एवं व्यायाम एसोसिएशन उज्जैन के 21 खिलाडिय़ों ने 6 स्वर्ण, 10 रजत, 3 कांस्य पदक जीते हैं। यह स्पर्धा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, खेल एवं युवक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के निर्देशन में एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने इंदौर के इंदौर पब्लिक स्कूल में ३ अगस्त आयोजित की थी।
इस उपलब्धि पर बुधवार को कोच रणवीर चौहान, संस्था की रजनी नरवरिया, मीनाक्षी चव्हाण, प्रियांशी नरवरिया, प्रिया चौहान, आशुतोष दाधीच, दिनेश मटके, विजय बरेठिया आदि ने खिलाडिय़ों का सम्मान किया।

Advertisement

इन खिलाडिय़ों ने जीते पदक
स्वर्ण पदक – यशिका चौहान, सृष्टि राघवानी, देवेशी सिंह चौहान, जानवी परमार, खुशबू पवार, प्रियांशी नरवरिया। रजत पदक- मुनीरा छावनीवाला, छवि दीक्षित, अनुष्का धर्मे, उन्नति सोनी, वृंदा पंड्या, रिद्धिमा सिंह चौहान, टीना सिसोदिया, समृद्धि कसेरा, ज्योति झाला, मीनाक्षी चव्हाण। कास्य पदक- थिया मंत्री, परी गोस्वामी,
मुस्कान लोधी।

निशा ने सीनियर वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया

Advertisement

इंदौर में हुई खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग लीग स्पर्धा में पाटीदार नर्सिंग इंस्टिट्यूट की खिलाड़ी निशा चौहान ने सीनियर वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। प्राचार्या डॉ. नेहा टाइटस, उप प्राचार्य डॉ. विमलेश व्यास ने शुभकामना दी।

अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक वर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

उज्जैन। उज्जैन जिला जिमनास्टिक के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक आरएल वर्मा को मध्य प्रदेश सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2 लाख रुपए दिए। यह पुरस्कार भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया है। बुधवार को उज्जैन लौटने पर उज्जैन जिला जिमनास्टिक संगठन ने स्टेशन पर उनका स्वागत किया। जनपद जिमनास्टिक संघ अध्यक्ष सावन बजाज, ओपी शर्मा, एमजी सुपेकर, मनोहर शर्मा, संजय जोहरी, नरेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार सोलकी, सरफराज अहमद आदि मौजूद थे।

ऑक्सफोर्ड के छात्रों को मिले राज्यस्तरीय कराटे में मेडल


उज्जैन। ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने इन्दौर में हुई फूनाकोशी सोनोकान राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में मेडल जीते हैं। प्राचार्य डॉ. सरोज शुक्ला ने बताया अंडर 19 में देवेंद्र सारस्वान ने स्वर्ण, अंडर- 14 में जयनीत जैन ने रजत एवं बालिका वर्ग – 17 में प्रकृति देथलीया ने स्वर्ण पदक जीता है।

आराध्या इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का रग्बी, कराते और जंप रोप राज्य स्तरीय टीम में चयन

उज्जैन। आराध्या इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का रग्बी, कराते और जंप रोप की राज्य स्तरीय टीम में चयनित हुए हैं। रग्बी स्पर्धा में 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिला स्तरीय कराटे और जंप रोप प्रतियोगिता में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने 50 से ज्यादा गोल्ड मेडल जीते हैं। इनका चयन भी राज्य स्तर स्पर्धा के लिए हुआ है। स्कूल डायरेक्टर मिथिलेश जाट ने सभी को शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें