Popup Image

महाकाल मंदिर में हुआ पूजन-अभिषेक राष्ट्र एवं जनकल्याण की कामना की

धनतेरस: हर्षोल्लास के साथ मना सुख-समृद्धि का त्योहार, बच्चें में बांटी खुशियां

Advertisement

गरीब आदमी के जीवन में सुख का सवेरा लाएं-सीएम डॉ. यादव

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सुख-समृद्धि और धन के देवता भगवान कुबेर की पूजन-अर्चन के साथ शहर में धनतेरस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसके चलते महाकालेश्वर मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर पूजन-अभिषेक कर राष्ट्र एवं जनकल्याण की कामना की। पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर कुबेर की पूजा कर गरीबों में सुख और प्यार बांटने का अनुग्रह किया।

Advertisement

इसी उपलक्ष्य में श्री महाकालेश्वर मंदिर में राष्ट्र कल्याण, आरोग्य और सर्वजन मंगल की कामना के साथ भगवान महाकाल का मंदिर पुरोहित समिति ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह पूजन-अर्चन कराया।
पूजन में संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक तथा एसपी प्रदीप शर्मा सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकाल का अभिषेक, पूजन-अर्चन कर आरती की और दीप प्रज्ज्वलित किए।

महाकाल मंदिर के चिकित्सालय में धन्वंतरि का पूजन

Advertisement

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिकित्सालय में भगवान श्री धन्वंतरी का पूजन-अर्चन सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने पंडित सुधीर चतुर्वेदी के सान्निध्य में किया। इस दौरान डॉ. देवेन्द्र परमार, अनिता थोरात सहित मंदिर के कर्मचारी व चिकित्सा विभाग कर्मी आदि उपस्थित थे।

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चें को मिलें अपनी पसंद के कपड़े

उज्जैन। दीपावली खुशियों का त्योहार है। यह बात उस समय देखने को मिली जब 200 बच्चे एक साथ दुकान में जाकर अपनी पसंद के कपड़े खरीदते और उन्हें पहनते दिखाई दिए।

दरअसल, श्री सच्चानंद कला मंदिर की ओर से 200 जरूरतमंद बालक-बालिकाओं को फेस्टिवल ड्रेस वितरित की गई। मीरचंदानी परिवार ने उन बच्चों को ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े उनके साइज के अनुसार भेंट किए, जो आर्थिक स्थिति के कारण त्योहार पर नए कपड़े नहीं खरीद पाते हैं।

राजकुमार परसवानी ने बताया कि मीरचंदानी परिवार की इस सार्थक पहल की सभी ने सराहना की। वस्त्र वितरण के अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र कृपलानी, गिरधारी लालवानी, नरेंद्र सबनानी, रमेश आहूजा, मंगाराम रोचवानी, अशोक उत्तमानी, नानक उत्तमानी और मुरली रोचवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें