Advertisement

मामूली विवाद में चली तलवार, लट्ठ-पत्थरों से हमला

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मामूली विवादों को लेकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट की घटनाएं हुईं जिनमें किसी ने तलवार से हमला किया तो किसी ने लट्ठ और पत्थरों से। घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

उंडासा निवासी दीपक पिता दरबार और उसके भाई यशपाल पर बड़े पिता सज्जनसिंह, बड़ी मम्मी आशाबाई ने ईंट व पत्थरों से हमला किया। पत्थरबाजी में दीपक का सिर फूट गया। उसने बताया कि उसकी किराने की दुकान है। रात में बड़े पिता सामान खरीदने आए। उन्हें सामान देने से इंकार किया तो सुबह विवाद कर मारपीट की।

वह अपने भाई के साथ घायल हालत में ही चिमनगंज थाने शिकायत करने पहुंचा। इसी प्रकार पंवासा निवासी जीतेेंद्र पिता भैरूलाल सोलंकी, उसके भाई कमल व संतोष पर मोहल्ले में रहने वाले सुभाष, सचिन, अभिषेक ने लट्ठ से हमला किया। जीतेेंद्र ने बताया कि उसके घर मान का कार्यक्रम था। घर में मेहमान आए थे।

Advertisement

घर के बाहर बदमाश गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें समझाने गए तो मारपीट की। सुमराखेड़ा निवासी लखन पिता राजाराम शादी समारोह में खाना खाने गया था जहां कमल और आयुष ने उस पर लट्ठ से हमला कर सिर फोड़ दिया। ऐसे ही भेरूपुरा पंवासा निवासी बल्ला पिता देवा पर भतीजे शंकर ने तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। बल्ला ने बताया कि रात में घर के बाहर बैठा था तभी शंकर नशे की हालत में आया और विवाद के बाद हमला कर दिया।

गुजरात के वृद्ध की गार्डन के कमरे में मौत

Advertisement

उज्जैन। गुजरात से उज्जैन दर्शन करने आया वृद्ध गार्डन के कमरे में ठहरा था जो सुबह मृत अवस्था में मिला। महाकाल थाना पुलिस ने शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया कि मोरवी गुजरात निवासी 68 वर्षीय लक्ष्मणभाई पिता पोपट भाई तीर्थदर्शन बस से उज्जैन आया था। वह अपने साथियों के साथ केसर गार्डन के कमरे में ठहरा था। सुबह उसे जगाने पहुंचे साथियों ने देखा लक्ष्मणभाई मृत पड़ा है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें