Advertisement

T20 World Cup: टीम INDIA ने पाकिस्तान को 6 से हराया

भारत ने पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप में सातवीं जीत दर्ज कर ली। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि महज 119 रन पर सिमटने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 120 रन का लक्ष्य छूने नहीं दिया और छह रन से जीत हासिल कर ली।

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लेते हुए भारतीय जीत के नायक बने। पाकिस्तान को एक समय 30 गेंद में 37 रन चाहिए थे और उसके छह विकेट शेष थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 30 रन देते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 113 रन के योग पर सीमित कर दिया।

टी-20 विश्व कप के आठ मुकाबलों में भारत की यह पाकिस्तान पर सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिलाकर 16 मुकाबलों में भारत की पाकिस्तान पर यह 15वीं जीत है। पाकिस्तान की यह टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दूसरी हार है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें