Advertisement

योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे-परमार

जनपद पंचायत के वीसी हाल में समीक्षा बैठक संपन्न

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. तराना स्थानीय जनपद पंचायत के वीसी हाल में 26 जुलाई को विधायक महेश परमार की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान विधायक के द्वारा विभिन्न विभागों के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की एवं उन्हें निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए।

Advertisement

परमार के द्वारा उपस्थित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में जो विभिन्न सामुदायिक निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय सीमा में पूर्ण किया जाए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले दोषी अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध शासन के नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।

समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेश बौरासी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भविष्य भास्कर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डाली श्रीवास्तव सहित अनुभाग तराना के विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें