Advertisement

शिप्रा तट, पंचक्रोशी मार्ग बनेंगे ग्रीन कॉरिडोर

उज्जैन। ग्रीन सिंहस्थ के लिए शहर को १० लाख फल-फूलदार पौधों से सजाया जाएगा। इसके लिए नई सडक़ों, पंचक्रोशी मार्ग और शिप्रा नदी के नउए घाटों को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में तैयार करने की तैयारी प्रशासन ने की है।

Advertisement

बुधवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने सभी संबंधित विभागों को अगले सात दिनों के भीतर पौधारोपण का पूरा प्लान और स्थान चिह्नित कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा को भी तैयार रहने का कहा गया है।

गर्मी में खिलने वाले फूलों से सजेंगी सडक़ें

Advertisement

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि नई सडक़ों पर थीम के आधार पर पौधारोपण किया जाए। 274 किलोमीटर लंबे रोड के दोनों किनारों (दो से ढाई मीटर क्षेत्र में) और डिवाइडर के बीच में पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए अमलतास, गुलमोहर, नीलमोहर और पलाश जैसे पौधों का चयन किया गया है जो गर्मी के मौसम में फूलों से लद जाते हैं। उद्देश्य यह है कि सिंहस्थ आयोजन तक यह पौधे बड़े होकर एक सुंदर और शीतल ‘ग्रीन कॉरिडोर’ का रूप ले सकें।

महकेगा पंचक्रोशी मार्ग, लगेंगे ट्री-गार्ड: वन विभाग के जरिए पंचक्रोशी मार्ग पर तीन चरणों में पौधारोपण होगा। इस वर्ष बारिश में करीब 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से पौधे बड़े आकार के होंगे और उनके चारों ओर ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे। शिप्रा नदी के किनारे बन रहे नए घाटों के एक ओर डेढ़ मीटर की दूरी पर फूलों वाले पौधे लगाने की तैयारी की गई है।

Advertisement

फलदार पौधों के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित: उद्यानिकी विभाग शिप्रा नदी के किनारे स्थित निजी जमीनों पर किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगा और फलदार पौधों सहित अमलतास, पलाश और गुलमोहर जैसे पारंपरिक और फूलदार पौधे भी उपलब्ध करवाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें