Advertisement

बेटी बोली…पापा मेरा अंतिम समय आ गया है और फांसी लगा ली

उज्जैन। पानबिहार में रहने वाली नवविवाहिता ने ससुरालजनों की प्रताडऩा से तंग आकर फांसी लगा ली। उसने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने पिता से मोबाइल पर बात की थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

पानबिहार में रहने वाली 20 वर्षीय मनु कुशवाह पति गोपाल कुशवाह को बुधवार सुबह 10 बजे उसके पति ने फांसी के फंदे पर लटके देखा। चौकी पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने साड़ी के फंदे से शव उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मनु के परिजनों को सूचना दी। ससुर विजय सिंह कुशवाह ने बताया कि गोपाल की डेढ़ वर्ष पहले मनु से शादी हुई थी।

उसने आत्महत्या किन कारणों से की इसकी जानकारी नहीं है। मुरैना में रहने वाले मनु के पिता पुरुषोत्तम सिंह जादौन ने बताया कि बुधवाह सुबह 8 बजे बेटी का फोन आया था। वह कह रही थी कि पापा आज मेरा अंतिम दिन है। उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोका और कहा कि हम तत्काल तुम्हारे पास आ रहे हैं, बेटी के ससुराल पहुंचने से पहले उसके द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली।

Advertisement

ससुरालजनों ने लगाए आरोप
नवविवाहिता के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुरालजन उसे प्रताडि़त कर रहे थे। बेटी पढऩा चाहती थी। उसका हमने बीएससी प्रथम वर्ष में कालिदास कॉलेज में एडमिशन कराया। ससुराल में विवाद होने पर 13 अक्टूबर को मामला पानबिहार चौकी भी पहुंचा था। करवाचौथ के दिन भी पति गोपाल ने बेटी को पीटा था। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें