Popup Image
Advertisement

वाहन शोरूम के मैनेजर ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

शहीद पार्क के समीप निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र के रहने वाले वाहन शोरूम मैनेजर ने जहर खा लिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर उसने जहर खाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक का नाम नितेश पिता दिलीप गोयल (२५) निवासी नगर निगम कॉलोनी, तराना है। उसके दोस्त पुलकित ने बताया कि वह तराना में होंडा शोरूम में मैनेजर था। शुक्रवार को उसने घर पर जहर खा लिया और इसके बाद शोरूम चला गया। वहां पहुंचते ही नितेश गिर गया जिसके बाद उसे तत्काल उज्जैन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां शनिवार शाम करीब ४ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Advertisement

परिवार सदमे में

दोस्त पुलकित ने बताया कि नितेश पर कुछ कर्ज था जिसके कारण वह परेशान था। बीच में उसने काफी कर्ज चुका भी दिया था लेकिन उसके बाद फिर कर्ज हो गया था। उसकी शादी हो चुकी थी और १० माह का बच्चा भी है। घर में माता-पिता और एक भाई है। नितेश ऐसा जानलेवा कदम उठा लेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है।

Advertisement

मेडिकल एजेंसी संचालक ने भी दी थी जान

इसी तरह की घटना चिंतामन थाना क्षेत्र में भी हुई थी जहां ग्राम बामोरा के रहने वाले २८ वर्षीय मेडिकल एजेंसी संचालक मनोज पिता बाबूलाल मकवाना ने कर्ज से परेशान होकर शुक्रवार को सल्फास खा लिया था। जिसकी उज्जैन स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई थी। उस पर करीब ८ से १० लाख रुपए का कर्ज हो गया था और सूदखोर लगातार रुपए की मांग कर रहे थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें