Advertisement

बेटी के घर पहुंचने से पहले ही मां ने फंदा लगाकर जान दे दी

बेटी ने दुपट्टा काटकर उतारा, माइग्रेन से परेशान थी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। देवासरोड स्थित कॉलोनी में रहने वाली महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी ने मां को फंदे पर लटका देखा। चाकू से दुपट्टा काटकर उतारा। पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महालक्ष्मी नगर देवास रोड में रहने वाली 42 वर्षीय सीमा पति सुरेन्द्र को शुक्रवार दोपहर 3 बजे बेटी सृष्टि ने फांसी के फंदे पर लटका देखा। शोर सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे। बेटी ने दुपट्टा काटकर मां को फंदे से उतारा। अस्पताल में डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित किया। उसके जेठ महेन्द्र सिंह ने बताया कि सीमा का मायका खातेगांव में है। उसे माता-पिता के साथ जावरा जाना था। दोपहर में वह घर आने वाले थे।

Advertisement

सीमा ने उनके लिए खाना तैयार किया था। वह घर के बाहर पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से बातचीत करते हुए घर में गई। बेटी से कहा सिर दर्द हो रहा है। कमरे में लेटने जा रही हूं। कुछ देर बाद बेटी ने कमरे में जाकर देखा मां फंदे पर लटकी थी। महेन्द्र सिंह के अनुसार उनका भाई सुरेन्द्र जिला पंचायत कालापीपल में सब इंजीनियर है। शनिवार-रविवार को घर आता है। कोरोना होने के बाद से सीमा को माइग्रेन की शिकायत थी। नागझिरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें