Popup Image
Advertisement

समस्या मर गई है, 13वां रखा है.. जरूर आना!

जनसुनवाई : प्रशासन के पास आया अनूठा मामला, 12 वीं बार सौंपा आवेदन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महोदय, मेरी समस्या की मौत हो गई है.. उसका 13वां रखा है। आप मृत्युभोज में जरूर आइएगा! जनसुनवाई में अब तक ऐसी अपील शायद ही किसी ने सुनी हो। लेकिन उज्जैन में अपनी शिकायतों का निराकरण नहीं होने से परेशान एक महिला ने प्रशासन के सामने इसी अंदाज में अपनी पीड़ा रखी है।

महिला का कहना है कि वह जुलाई से लगातार शिकायत कर रही है, 12 बार जनसुनवाई में गुहार लगा चुकी है, लेकिन नतीजा अब तक शून्य है। ऐसे में उसने अपनी समस्या को मृत मानते हुए अगली जनसुनवाई के दिन मृत्युभोज का न्योता दे दिया है। कुम्हार गली स्थित खिड़ककर मार्ग निवासी नीता परमार का आरोप है कि उनके मकान के पीछे स्थित भवन में जी+1 की अनुमति के बावजूद जी+4 का निर्माण कर लिया गया है। महिला का दावा है कि इस कथित अवैध निर्माण के खिलाफ वह जुलाई 2026 से लगातार शिकायतें कर रही हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

नीता परमार ने 13 अक्टूबर को भी कलेक्टर कार्यालय को शिकायत देकर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। 27 अक्टूबर को उन्होंने फिर जनसुनवाई में आवेदन दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें