Popup Image
Advertisement

कृषि उपज मंडी का पिछला गेट बंद, सब्जी मंडी तरफ लग रहा जाम

दुर्घटना के बाद मंडी प्रशासन का मनमाना निर्णय, परेशान हो रहे किसान-व्यापारी और ग्राहक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिछले दिनों अनाज मंडी प्रांगण में हुई एक दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के बाद चिमनगंज मंडी का पिछला गेट बंद कर दिया गया है। इस कारण आलू-प्याज व सब्जी मंडी आने-जाने का एक ही मार्ग बचा है। जिसके कारण रोज जाम की स्थिति बन रही है।

मंडी में सब्जी की थोक नीलामी का काम सुबह होता है। जाम के कारण व्यापारी-किसान के साथ ही सब्जी खरीदार भी परेशान हो रहे हैं। सब्जी मंडी में भारी वाहनों की आवाजाही, सड़क पर अतिक्रमण और जगह की कमी के कारण सुबह के वक्त यातायात जाम हो जाता है। सुबह 5 से 10:30 बजे तक स्थिति यह रहती है कि जाम में फंसे लोग ही जाम में फंसे लोगों के वाहन निकालने में एक दूसरे की मदद करते हैं।

Advertisement

यह है मुख्य कारण

इसके पहले ट्रक तथा मिनी ट्रकों को मंडी के आगर रोड स्थित मैन गेट से एंट्री दी जाती थी। लेकिन २४ जुलाई को मंडी प्रांगण में वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद अनाज मंडी के मैन गेट से एंट्री बंद कर दी गई। अब ग्राहक, किसान, ट्रक, मिनी ट्रक और छोटे लोडिंग वाहन सभी एक ही रास्ते से आ-जा रहे हैं जिससे जाम लगने की समस्या खड़ी हो गई है।

Advertisement

इन कारणों से भी बनती है जाम की स्थिति

मंडी का एक गेट बंद है इस कारण आना-जाना एक गेट से हो रहा है।

फल, सब्जियों की दुकानें सड़क पर लगी रहती हैं।

आलू-प्याज, लहसुन लेकर आए वाहन सड़क पर अस्त-व्यस्त पार्क रहते हैं।

सब्जियां खरीदने आए लोगों के वाहन भी बेतरतीब पार्क।

किसानों और व्यापारियों का कहना

निनोरा के किसान रमेश प्रजापति ने बताया जाम के कारण वे सुबह जल्दी आते हैं ताकि समय पर मंडी के अंदर पहुंचकर सब्जी नीलामी में शामिल हो सकें। इसी तरह बालोदा के कृष्णा पारगी का कहना है मंडी को मैन गेट सब्जी व्यापारियों के लिए खोलना चाहिए, ताकि आने-जाने में सुविधा हो। नाम न छापने का कहते हुए टमाटर के थोक व्यापारी ने बताया परेशानी तो हो रही है। मंडी के लोगों की ही डिमांड थी। कुछ दिन तो ऐसे ही चलेगा। एक अन्य व्यापारी का कहना था कि गेट बंद कर देना दुर्घटना की समस्या का समाधान नहीं है। स्थायी उपाय करना होगा। गेट खोलना चाहिए।

इनका कहना: यह बात सही है कि पहले सब्जी मंडी की ओर खुलने वाला मंडी का पिछला गेट खुला था। वहीं से वाहन आते थे। दुर्घटना के कारण उसे बंद करवा दिया है। गेट का रास्ता आम रास्ता नहीं है। वाहनों के आने की व्यवस्था सब्जी मंडी मैन गेट से की गई है।
– राजेश गोयल, कृषि उपज मंडी सचिव

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें