उज्जैन में सात साल पहले बना था सबसे सर्द रात का रिकॉर्ड

दिसंबर में ही इतनी ठंड तो जनवरी में क्या सितम ढाएगी सर्दी

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मध्यप्रदेश के धार्मिक नगर उज्जैन में लगातार आठवें दिन भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे 8 डिग्री रहा। दिसंबर में इतनी ठंड पड़ रही तो आने वाले जनवरी माह सर्दी क्या सितम ढाएगी।
क्योंकि जनवरी में सात साल पहले सबसे सर्द रात का रिकॉर्ड बना था। उस दिन न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पहुंच गया था। पिछले दस सालों का रिकॉर्ड बता रहा जनवरी में सर्दी कई बार न्यूनतम स्तर पर पहुंचती है।
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त के अनुसार जनवरी में सबसे अधिक सर्दी होती है। वेधशाला में 2017 में 2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हो चुका है, जो एक रिकॉर्ड है। दिसंबर 2018 में 2.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। पांच डिग्री या उससे कम तापमान भी कई बार जनवरी में ही दर्ज हुआ।
अब तक की दो सबसे सर्द रात
1. आज से सात साल पहले 13 जनवरी 2017 को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री था।
2. दूसरी सबसे ठंडी रात 29 दिसंबर 2018 को थी जब पारा 2.5 डिग्री था।









