Advertisement

मंगलनाथ मंदिर गेट में लगे लाल पत्थर गिरे शुक्र है नीचे कोई नहीं था, बड़ा हादसा टला

दर्शनार्थियों व पुजारियों में दहशत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। श्री मंगलनाथ मंदिर पर शनिवार सुबह निर्माण कार्यों की बड़ी चूक सामने आई। गेट पर लगे वजनी लाल पत्थर अचानक नीचे गिर गए। शुक्र है घटना के वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा परिणाम गंभीर होते। पत्थर गिरने का हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब हुआ है। यहां पर पिछले दिनों हुए जीर्णोद्धार के तहत मंदिर को जगह-जगह लाल पत्थर लगाकर डेकोरेट किया गया था। सुबह मुख्य द्वार पर लगे लाल पत्थर अचानक भरभरा कर गिर गए। इस कारण नीचे रखा काफी मजबूत गमला भी चूर चूर हो गया।

जिस वक्त यह हादसा हुआ, मंदिर में काफी संख्या में पुजारी और दर्शनार्थी मौजूद थे। अच्छी बात यह है कि दरवाजे पर जहां लाल पत्थर गिरा, वहां कोई नहीं था, नहीं तो कई जाने जा सकती थी। इस घटना को देखने वाले दर्शनार्थी और पुजारी अचानक दहशत में आ गए और उस गेट के नीचे से निकलने से बच रहे हैं। बाहर आने-जाने के लिए पुराने द्वार का उपयोग कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review