गैरेज के पीछे घेरकर युवक पर तलवार व पाइप से किया हमला

मोहर्रम के समय से चल रही रंजिश

उज्जैन। सुबह गैरेज पर काम करने जा रहे युवक को चार बदमाशों ने घेरकर तलवार, पाइप से हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में चरक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विराट नगर में रहने वाला 21 वर्षीय अरशद पिता जाकीर खिलचीपुर नाका स्थित गैरेज पर काम करता है। उसके परिजन ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे काम पर निकला तभी गैरेज के पीछे खुली जगह पर आफताब, आदिल, आवेश, रिहान ने उसे घेर लिया और तलवार, पाइप से हमला किया।
अरशद के पैर व अन्य जगह गंभीर चोंटे आईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे लेकर अस्पताल आए। परिजन ने कहा कि हमलावरों से मोहर्रम के समय से विवाद चला आ रहा है जिसकी रिपोर्ट व शिकायत चिमनगंज थाने में की थी लेकिन पुलिस ने आज तक न तो बदमाशों को गिरफ्तार किया और न ही कोई कार्रवाई की।
मकान विवाद में वृद्धा के साथ मारपीट
उज्जैन। मकान विवाद को लेकर वृद्धा के साथ जेठ के बेटों ने विवाद के बाद मारपीट की जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि कर्कराज पार्किंग के पास रहने वाली 75 वर्षीय संपतबाई पति भागीरथ का जेठ के बेटों से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को जेठ के बेटे प्रकाश, राहुल, मोनू, सतीश उर्फ लक्ष्मण ने वहां पहुंचकर दरवाजे में लात मारकर विवाद किया और संपत्तबाई के साथ मारपीट कर धमकी दी।









