Advertisement

नदी में गया युवक पत्नी के सामने डूबा

उज्जैन। ग्राम खड़ोतिया में रहने वाला युवक डोंगी में बैठकर नदी में मछली का जाल डालने गया। पास स्थित खेत में उसकी पत्नी काम कर रही थी। वह डोंगी में जैसे ही खड़ा हुआ और गहरे पानी में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement

खड़ोदिया निवासी 25 वर्षीय मुकेश पिता रायसिंह सोमवार को डोंगी में बैठकर गंभीर नदी में मछली का जाल डालने गया था। उसकी पत्नी नैना नदी के पास खेत पर काम कर रही थी।

परिजन ने बताया कि मुकेश डोंगी में खड़ा हुआ और नदी में जाल फेंका तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में डूब गया। खेत में काम कर रही पत्नी को डोंगी में मुकेश नहीं दिखा तो उसने पास ही काम कर रहे अरुण को बताया व परिजन को सूचना दी। उन्होंने नदी में कूदकर गहरे पानी से मुकेश का शव निकाला और पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए।

Advertisement

कार ओवरटेक कर मारपीट, कांच फोड़े

उज्जैन। नलवा ब्रिज के पास बड़नगर रोड़ पर कार ओवरटेक करने की बात को लेकर विवाद के बाद एक कार चालक ने दूसरे के साथ मारपीट कर कार के कांच फोड़ दिए। चिंतामण गणेश थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि रायन थाना सागोर जिला धार निवासी दीपक शर्मा पिता कैलाश शर्मा अपनी कार से नलवा ब्रिज के पास से जा रहा था तभी उसने आगे जा रही कार क्रमांक एमपी 11 सीसी 7319 को ओवरटेक किया। इससे नाराज होकर उक्त कार चालक ने दीपक की कार को रोका और विवाद करने लगा।

विरोध करने पर कार चालक ने दीपक की कार में बैठे आशुतोष पिता जितेन्द्र शर्मा के साथ मारपीट कर उसकी कार के कांच फोड़ दिए। इसी प्रकार गोपाल गोरासिया पिता कालूराम 22 वर्ष निवासी भेरूपुरा ताजपुर के साथ पुरानी बात को लेकर बदमाशों ने मारपीट की जिसकी रिपोर्ट पंवासा थाने में दर्ज कराई गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें