Popup Image
Advertisement

इंदौर में साढ़े 9 लाख की लूट में तीन बदमाश पकड़ाए

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। एरोड्रम में एक सप्ताह पहले बुजुर्ग व्यापारी के साथ हुई साढ़े नौ लाख की लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने इंदौर के तीन आरोपियों को पकड़ा है। जिस जगह पर बुजुर्ग व्यापार करते हैं, आरोपी उस इलाके में लोडिंग वाहन चलाते हैं। इसलिए आरोपियों ने बुजुर्ग को सॉफ्ट टारगेट मानकर उसके साथ वारदात की।

Advertisement

डीसीपी विनोद मीणा की टीम ने बर्तन व्यापारी बाबूलाल निवासी द्वारकाधीश कॉलोनी के साथ हुई लूट के मामले में पवन उर्फ बाबा पुत्र दगड़ू निवासी राम कमल रेसीडेंसी गांधी नगर, लाल पुत्र किशन निवासी पंढरीनाथ और अखिलेश पुत्र मुन्नालाल निवासी मॉडल विलेज कॉलोनी को पकड़ा है। आरोपियों ने बाबूलाल के साथ साढ़े 9 लाख की लूट की थी। इसके बाद आरोपी पुलिस को छका रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान की और उन्हें दबोच लिया। बाबूलाल का सांवेर रोड इलाके में कामकाज है। यहीं पर आरोपी लोडिंग वाहन चलाते हैं। उन्हें पता था कि बुजुर्ग बाबूलाल और उनका बेटा ललित अधिकतर पेमेंट लाना ले जाना करते हैं। उन्हें यह सॉफ्ट टारगेट लगे। उनकी रैकी की और बुजुर्ग बाबूलाल को धक्का देकर पैसे लूट कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

क्या था घटनाक्रम
बाबूलाल बर्तन व्यापारी हैं। वे अपनी एक्टिवा से पेमेंट लेने बर्तन बाजार गए दो व्यापारियों से उन्होंने साढ़े नौ लाख रुपए लिए और डिक्की में रखे। इसके बाद वे घर की तरफ लौटने लगे। वे द्वारकाधीश कॉलोनी के लिए रोकडिया हनुमान मंदिर के यहां पहुंचे थे। तभी दोपहिया पर तीन बदमाश आए और उनकी गाड़ी को रोका। वे कुछ समझ पाते, उससे पहले एक बदमाश ने घूसे मारना शुरू कर दिए। वारदात के समय सडक़ पर ट्रैफिक था। बाबूलाल ने लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। दूसरे बदमाश ने गाड़ी से चाबी निकाल कर डिक्की खोली और रुपए निकाल लिए। इसके बाद वे भाग गए। बाबूलाल ने परिजनों को सूचना दी। रात में अफसरों ने इस मामले में लूट की धाराओं में केस दर्ज किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें