Advertisement

राहत का समय… आदेश के अगले दिन सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचे बच्चे, पैरेंट्स खुश

तापमान में जोरदार गिरावट के बाद एक दिन पहले ही आदेश जारी किए गए थे

Advertisement

कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। तापमान में आ रही लगातार गिरावट और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बुधवार शाम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद गुरुवार को नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से लगे।

Advertisement

बच्चे अपने स्कूल बसों, रिक्शा सहित पैरेंट्स के साथ स्कूल पहुंचे। बढ़ती ठंड के कारण बच्चों की सेहत के मद्देनजर लागू किए गए इस निर्णय से पैरेंट्स भी खासे खुश नजर आए। उन्होंने कहा लगातार तापमान नीचे जा रहा है, ऐसे में कलेक्टर के इस निर्णय से काफी राहत दी है।

एक डिग्री बढ़ा रात का तापमान

Advertisement

देरी से दस्तक देने वाली ठंड पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवा के चलते अब अपने तेवर दिखा रही है। बुधवार को सीजन की सबसे सर्द रात रहने के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का उछाल आया और पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले जारी किए थे आदेश
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते रात का तापमान लगातार लुढक़ रहा है। पहली बार बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। इसी को देखते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले के नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं सभी बोर्ड के संबद्ध स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए समय सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने ताबड़तोड़ सभी स्कूलों को आदेश भेज दिया था। इसके बाद गुरुवार को सुबह ९ बजे से स्कूल लगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें