आज का राशिफल (26 मई 2024 )

By AV NEWS

मेष: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां आज पैदा होगी। प्रसन्नता के साथ सभी कार्य बनेंगे। शुभांक-२-५-८

वृषभ:आय के अच्छे योग बनेंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच आमोद-प्रमोद का दिन होगा। व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ व जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। शुभांक-५-६-७

मिथुन:प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक-६-७-८

कर्क: कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। शुभांक-३-६-९

सिंह:दिनभर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी वातावरण में तनाव पैदा करेंगे। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-५-७-८

कन्या:व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। शुभांक-२-६-७

तुला:लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा कर लेने का दिन है। ‘आगे-आगे गौरख जागे’ वाली कहावत चरितार्थ होगी। शुभांक-३-५-८

वृश्चिक:कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। यात्रा परिणाम सुखद रहेगा। शुभांक-५-८-९

धनु: अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। मन उदास रहेगा। कुछ पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं। शुभांक-३-५-९

मकर:सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। शुभांक-१-२-३

कुंभ: विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभ कार्यों में अड़चने और परिवार के बुजुर्गजनों से मतभेद रहेगा। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-२-६-९

मीन: कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। नए आगंतुकों से लाभ होगा। शुभांक-४-७-८

Share This Article