Advertisement

‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज

इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन द्वारा लॉन्च किया गया है।

 

Advertisement

ट्रेलर को ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रिलीज किया। अब ऋतिक के ट्रेलर रिलीज करते और इसे शेयर करते ही फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे। ऋतिक के ट्रेलर को शेयर करने पर फैंस फिल्म में भी ऋतिक के होने की संभावनाएं तलाशने लगे हैं

कांतारा के मेकर्स ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि फिल्म के ट्रेलर को अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग सुपरस्टार्स लॉन्च करेंगे। इसीलिए हिंदी में इस ट्रेलर को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया है।

Advertisement

जबकि तेलुगु में प्रभास, तमिल में शिवकार्तिकेयन और मलयालम में पृथ्वीराज सुकुमारन ने इसे लॉन्च किया। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें