Popup Image
Advertisement

ट्रेनों में मोबाइल चोरी का खेल खत्म! दो आरोपी गिरफ्तार, 46 हजार के 4 फोन जब्त

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी ने चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपी भिंड के निवासी हैं। जब्त चारों मोबाइल फोन की कीमत 46 हजार रुपए आंकी गई है।

Advertisement

जीआरपी थाना प्रभार सुनील गुप्ता ने बताया रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर बुकिंग विंडो के पास से अज्ञात आरोपी ने नींद का फायदा उठाकर गुना निवासी फरियादी सरबजीत सिंह की जेब से मोबाइल फोन चुरा लिया था। उनकी रिपोर्ट पर जीआरपी ने प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को पकडऩे के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम गठित की थी।

टीम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिलने पर प्लेटफॉर्म 8 से सोनू पिता रामा जाटव (28) निवासी ग्राम खेडा थाना उमरी जिला भिंड को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन जब्त किया। थाना प्रभारी गुप्ता ने बताया चोरी के मोबाइल की तलाश में चलाए अभियान में चोरी की शंका में अन्य आरोपी शेरसिंह पिता रमेश सिंह (28) निवासी ग्राम खेड़ा सेमपुरा थाना उमरी जिला भिंड से कब्जे से भी 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। चोरी के चारों मोबाइल फोन वन प्लस, वीवो, ओप्पो और नोकिया कंपनी के हैं। आरोपियों को पकडऩे में प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, बद्रीलाल राठौर तथा आरक्षक नवदीप राठौर व आरपीएफ उज्जैन की टीम का विशेष योगदान रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें