Advertisement

गदापुलिया पर दो बदमाशों ने तीन भाइयों को चाकू मारे

कार से ई रिक्शा टच होने की बात पर हुआ था विवाद

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सोमवार रात ई रिक्शा चालक ने कार के कांच से अपना वाहन टकरा दिया। इसी बात को लेकर विवाद के बाद दो बदमाशों ने तीन भाइयों को चाकू मारकर घायल कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लेकर दूसरे की तलाश शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि पिपलीनाका महावीर नगर निवासी गोविंद पिता किशोर ई रिक्शा चालक है। वह अपना रिक्शा लेकर गदापुलिया स्थित पान की गुमटी के पास से जा रहा था तभी उसके वाहन की टक्कर से कार का कांच टच हो गया। इसको लेकर मयूर गुप्ता निवासी महाकाल और उसके दोस्त कृष्णपाल ने गोविंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। गोविंद ने अपने भाई राहुल और अजय को फोन पर इसकी सूचना दी। दोनों भाई यहां पहुंचे तो विवाद बढ़ गया।

Advertisement

मयूर और कृष्णपाल ने तीनों भाइयों पर चाकू से हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। गोविंद ने बताया कि राहुल की हालत गंभीर होने पर उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर मयूर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें