रामघाट पर चेन तोड़ते दो महिलाएं पकड़ाई, महाकाल थाने भेजा गया

उज्जैन। बसंत पंचमी पर शुक्रवार सुबह रामघाट पर हंगामा हो गया। यहां महिलाओं का गिरोह स्नान के लिए आई महिला श्रद्धालु की सोने की चेन तोडऩे की कोशिश कर रहा था लेकिन वह इसमें कामयाब होता उससे पहले ही दो महिलाओं को पकड़ लिया गया, जबकि दो महिलाएं भाग निकलीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना सुबह 8 बजे की है। एक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में अपनी मां एवं बड़ी मां को रामघाट पर स्नान करवाने लाए थे। स्नान करने के बाद धर्मराज मंदिर के पास सभी मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर झुककर भगवान को नमन कर रहे थे तभी वहां आईं महिलाओं ने पुलिसकर्मी की मां की गले से सोने की चेन तोडऩे की कोशिश लेकिन वह पकड़ में आ गईं जिससे चेन बच गई। अचानक हुए इस वाक्ये से हंगामा मच गया जिसमें दो महिलाएं भाग निकलीं।
रामघाट पर तैनात होमगार्ड के तैराक प्रभारी ईश्वरलाल चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना महाकाल पुलिस को दी जिसके बाद डायल 112 और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को थाने ले गए। महाकाल पुलिस का कहना है कि चेन मिलने पर श्रद्धालु रामघाट से ही चले गए, उन्हें थाने बुलाया है, इसके बाद जानकारी मिल सकेगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि मामले में समझौता हो गया है।









