Advertisement

उज्जैन : कार में बैठे कपल डॉक्टर को हमला कर लूटा

इंदौर में शॉपिंग की, रास्ते में नाश्ता करने रुके थे

Advertisement

सांवेर रोड पर कार में बैठे कपल को हमला कर लूटा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन : इंदौर से शॉपिंग कर लौट रही उज्जैन की एक डॉक्टर और उनके मंगेतर (रतलाम में डॉक्टर) को सांवेर रोड पर बदमाश ने हमला कर लूट लिया। बदमाश ने डॉक्टर को कार से निकाला और जमकर पीटा। इसके बाद उसकी चेन, अंगूठी लूटकर भाग गया।

Advertisement

सांवेर पुलिस ने सलोनी (27) पिता विवेक राठी निवासी महाकाल वाणिज्य केंद्र नानाखेड़ा उज्जैन की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। घटना 16 जून की रात 8.45 बजे जेके ढाबा व आईपीएस स्कूल के बीच ग्राम बड़ोदिया खान की है। हमले में सलोनी के मंगेतर डॉ. कीर्तिश निवासी रतलाम जख्मी हुए हैं।

सलोनी ने बताया कि वे और कीर्तिश दोनों डॉक्टर हैं। हमारी सगाई हो चुकी है और जल्द ही शादी होने वाली है। दो दिन पहले कीर्तिश गेट खोलते ही हमला बोला सलोनी ने बताया की कीर्तिश ने जैसे ही गेट खोला, आरोपी ने मुक्के-लात मारना शुरू कर दिया। सलोनी बचाने उतरी तब तक कीर्तिश के जबड़े, मुंह, सिर व सीने पर चोट लग चुकी थी। फिर आरोपी कीर्तिश के गले से सोने की चेन अंगूठी छीनकर भाग गया।

Advertisement

लोगों की मदद से कीर्तिश को अस्पताल में भर्ती करवाया है। अभी उसका इलाज चल रहा है। सलोनी ने मंगलवार को सांवेर थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया। सलोनी से मिलने उज्जैन आए थे। वहां से कार से इंदौर आए। शॉपिंग कर रात को घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने कार रोकी और नाश्ता करने लगे।

तभी एक बाइक सवार आया और कांच पर नॉक किया। विदित हो कि इंदौररोड पर मारपीट की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जबकि फोरलेन पर जहां पर मारपीट हुई है समीप की पुलिस चौकी बनी हुई है। फिर इस प्रकार की घटना घटित हो गयी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें