Advertisement

उज्जैन : उफनती पुलिया पार करना पड़ा भारी, 38 घंटे बाद मिला शव

उज्जैन। 2 जुलाई की रात उफनती छोटी खाल को बाइक से पार करते समय पानी में बहे सहायक सचिव का शव एसडीआरएफ, होमगार्ड और इंगोरिया पुलिस ने 38 घंटे बाद आज सुबह 10 बजे चंबल नदी से बरामद किया है।

 

Advertisement

टीआई दीपेश व्यास ने बताया कि सहायक सचिव सूर्यप्रताप सिंह पिता करतार सिंह राजपूत 35 वर्ष निवासी ग्राम गावडी गुरुवार रात करीब 7.30 बजे अपना काम निपटाने के बाद बाइक से दोस्त के साथ लौट रहे थे। उनके दोस्त रास्ते में बाइक से उतर गये थे। सूर्यप्रताप बाइक से गावडी लोधा गांव के छोटा खाल की पुलिया पर पहुंचे।

खाल में पानी उफान पर था। सूर्यप्रताप ने बाइक चलाते हुए पुलिया को पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव में बाइक सहित खाल में बह गये। सूचना मिलने पर इंगोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायता के लिये होमगार्ड तैराक दल व एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया।

Advertisement

एसडीआरएफ प्रभारी पुष्पेन्द्र त्यागी ने बताया कि 2 जुलाई की रात 8 बजे खाल में सर्चिंग शुरू की गई। रात करीब 1.30 बजे सूर्यप्रताप सिंह की बाइक खाल से रिकवर हो गई थी लेकिन उनका पता नहीं चल पाया था। दूसरे दिन भी सर्चिंग की गई पर सफलता नहीं मिली थी।

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

4 किमी दूर मिली लाश

पुष्पेन्द्र त्यागी ने बताया कि खाल में तेज बहाव के चलते सूर्यप्रताप सिंह का शव गांवडी लोधा से 4 किलोमीटर दूर हरनावदा सेमलखेड़ी गांव के पास चंबल नदी तक बह गया था। शनिवार सुबह होमगार्ड के 6 और एसडीआरएफ के 6 जवानों द्वारा उक्त स्थान पर नदी के बहाव की विपरीत दिशा में सर्चिंग शुरू की गई तो सूर्यप्रताप सिंह का शव बरामद हो पाया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें