Advertisement

UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी

रीवा से इंदौर पढ़ाई करने आई एक छात्रा ने मंगलवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। दोपहर में उसे सहेली ने देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने प्यार में धोखा मिलने की बात कही है।

 

Advertisement

छात्रा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया है। छात्रा के घर से सुसाइड नोट मिला है। उसमें छात्रा ने प्यार में धोखा मिलने की बात कही है।

पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बॉय फ्रेंड का जिक्र किया है। टीआई के मुताबिक छात्रा की रीवा के ही एक युवक से दोस्ती थी। जो उससे काफी समय से बात नहीं कर रहा था।

Advertisement

आशा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि प्यार में उसे धोखा मिला है। इसके चलते वह अपनी जान दे दी रही है। छात्रा ने अपने मोबाइल से बॉय फ्रेंड को कई कॉल किए थे।

छात्रा के पिता की 2013 में मौत हो चुकी है। उसका एक बड़ा भाई इलाहाबाद की एक निजी कंपनी में काम करता है। छात्रा की मौत की जानकारी मिलने के बाद रीवा से उसका परिवार इंदौर के लिये रवाना हो गया। वहीं भाई को भी पुलिस ने बुला लिया।

Advertisement

भाई ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसकी बहन से बात हुई थी। जिसमें उसने 11 जून को दिल्ली जाने की बात कही थी। उसका यहां यूपीपीएसी का पेपर था। भाई ने रिजर्वेशन का कहा था। वहीं 5 जून को भी इंदौर में मेंस की एक्जाम दी थी। आशा करीब तीन सालों से यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसने रीवा से ही बीटेक किया था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें