Popup Image
Advertisement

बाबा महाकाल के दर पर पहुंची प्रयागराज महाकुंभ की वायरल हर्षा रिछारिया

प्रोटोकॉल रसीद बनवाकर दर्शन किए, सुंदरता को लेकर आई थी चर्चा में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संतों के साथ रथ में बैठकर चर्चा में आई मॉडल और इंफ्लूएंसर हर्षा रिछारिया सोमवार सुबह करीब १०.१५ बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। नीलकंठ द्वार से होते हुए उन्होंने कुछ लोगों के साथ मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद वह अवंतिका द्वार के समीप स्थित प्रोटोकॉल कार्यालय पहुंची जहां से रसीद बनवाने के बाद वह दर्शन के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान मंदिर के कुछ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया।

दरअसल, हर्षा उस वक्त चर्चा में आई थीं जब महाकुंभ में उनकी एंट्री संतों के साथ रथ पर बैठकर हुई। नकली बालों की जटा बनाए, माथे पर चंदन का लेप, कुमकुम का तिलक और रूद्राक्ष की माला पहने नजर आई थीं। इसके बाद से ही उन्हें महाकुंभ की सुंदर साध्वी कहा जाने लगा। अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज के चलते हर्षा रिछारिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर रातोंरात वायरल हो गईं।

Advertisement

जब कहा था कैलाशनंद गिरि महाराज की शिष्या हैं
हर्षा रिछारिया के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के बायो में उन्होंने खुद को पब्लिक फिगर, सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लूएंसर बताया है। साथ ही वह एंकर और अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। उन्होंने खुद को निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि महाराज की शिष्या भी बताया था।

विवाद के बाद छोड़ा महाकुंभ
रातोंरात चर्चित होने के उनके संत होने पर विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद उन पर कई तरह के आरोप भी लगे। जिस पर हर्षा ने कहा कि वह संत नहीं है, केवल शिष्या हैं और इसी नाते महाकुंभ में आई थीं। हालांकि, विवाद बढ़ा तो वह महाकुंभ से चली गई थीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें