Advertisement

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे Virat-Anushka

विरोट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे में मिली करारी हार के बाद एक बार फिर वह प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंच गए। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा व दोनों बच्चे भी थे। इस दौरान कपल ने महाराज जी को दंडवत होकर प्रणाम किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने महाराज जी से कहा कि हम पिछली बार आए थे तो मन में कुछ सवाल थे। मुझे लगा कि पूछूंगी, लेकिन यहां बैठे लोगों ने वह सवाल पूछ लिए। घर पर मैं आपसे मनही मन बात कर रही थी। अगले दिन मैं कांतिवार्तालाप खोलती थी और कोई ना कोई वो सवाल आपसे पूछ रहा होता था। इस पर महाराज जी ने कहा कि यह सब श्रीजी व्यवस्था करती हैं।

अनुष्का शर्मा ने कहा कि मुझे बस आप प्रेम भक्ति दे दो। महाराज जी ने कहा कि यह बहुत ही ऊंची बात है। ये लोग बहुत बहादुर हैं। संसार का यश व सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुड़ पाना बहुत कठिन होता है। प्रभु का नाम जप करें। यह जितना अधिक कर पाएं उतना अच्छा है। उठते बैठते नाम जप का अभ्यास करें।

Advertisement

नाम जप करने से हम आगे बढ़ जाएंगे। लौकिक और पारलौकिक दोनों उन्नति हो जाएंगी। कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतर पारा।। अगर नाम को हम पकड़ ले, तो सब बात बन जाएगी।

महाराज जी ने आगे कहा कि बस हम तो यही कहेंगे भगवान के आश्रित रहो और नाम जप करो। भगवान का आश्रय सबसे बड़ा बल है। भगवान के भरोसे रहो नाम जप करो। खूब प्रेम से रहो। खूब आनंद से रहो।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें