गर्मियों के मौसम में पहनें ऐसे कपड़े

By AV News
xr:d:DAGBVhkJBUY:3,j:401244051274564487,t:24040306

गर्मी के मौसम में आपने अक्सर देखा होगा कि लोग गर्मी के कपड़े तय करने में परेशानी महसूस करते हैं। चिपचिपे मौसम में अक्सर मन में ये सवाल आता है कि गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए। बढ़े तापमान और पसीने से परेशानी न हो इसके लिए हर कोई गर्मी के कपड़े आरामदायक हो तो सबसे अच्छा माना जाता है। गर्मी के लिए कपड़ा खरीदते हुए अगर मन में ये सवाल रहता है कि गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनना चाहिए तो फेब्रिक चुनते हुए ये जरूर ध्यान दें कि गर्मी के मौसम के कपड़े  में शरीर से न चिपकने, पसीने को सोखने और शरीर को ठंडा रखने की क्षमता होनी चाहिए।

सूती कपड़ा :

हल्का और शरीर को आराम देने वाले कपड़े की बात की जाए तो काटन का नाम सबसे ऊपर आता है। यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय और बहु उपयोगी कपड़ा है। गर्मियों में अधिकतर लोगों की अलमारी में काटन के आउटफिट के कलेक्शन होंगे। काटन से कई पारंपरिक कपड़े से लेकर फैशनेबल कपड़े तैयार किए जाते हैं तो इस बार आप भी गर्मियों में काटन का कपड़ा पहने। यह आपको कूल भी रखेगा। साथ ही इसके हल्के रंग आपको एनर्जी भी देंगे।

ऑर्गेनिक कॉटन:

ऑर्गेनिक कॉटन भी गर्मियों के लिए बहुत बेहतरीन होता है। ये होता तो कॉटन ही है, लेकिन इसे उगाने की प्रकिया और इसमें यूज की गई चीजें पूरी तरह से ऐसी होती हैं जो प्रकृति को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाए। इसकी इपज में पानी भी कम लगता है और मिट्टी को किसी तरह का नुकसान नहीं करता है। इससे बने कपड़े ये पूरी तरह से सस्टेनेबल होते है।

लिनेन का कपड़ा बेस्‍ट :

काटन के बाद अगर कोई फैब्रिक सबसे अधिक पंसद किया जाता है तो वह लिनेन है। लिनेन एक बहुत ही मुलायम और ढीला बुना हुआ फैब्रिक है। यह कपड़ा काफी आरामदायक होता है। गर्मियों में शरीर से निकलने वाले पसीने को लिनेन पूरी तरह सोख लेता है। लिनेन के कपड़े की खासियत यह है कि इसे पहनने से आप लगातार हवा के संपर्क में बने रहेंगे। इससे आपके शरीर में पसीना नहीं आएगा। वहीं गर्मी में त्‍वचा में हाने वाली बीमारी से भी बचे रहेंगे।

खादी जरूर पहनें :

खादी का कपड़ा आज भी कई लोग पहनना पसंद करते हैं। समय बदलने के साथ-साथ इस कपड़े में कई तरह के आउटफिट मार्केट में आने लगे हैं। गर्मियों में इस फैब्रिक से तैयार आउटफिट से आप अपने लुक को निखार सकते हैं। खादी काटन या फिर सिल्क से तैयार किया जाता है। गर्मियों में इस फैब्रिक से तैयार कपड़े को पहनने से आप काफी ज्यादा हल्का और कूल महसूस करते हैं।

रेयान के कपड़े :

रेयान ऐसा फैब्रिक है जो सूती, सिल्क, लिनेन और वूलेन फैब्रिक का मिक्स है और इसका इस्तेमाल सिल्क के रूप में किया जाता है। हालांकि, यह सिल्क की तुलना में काफी ज्यादा सस्ती होती है। महिलाएं इसकी बनी ड्रेस जैसे कुर्ती, शर्ट्स काफी ज्यादा पंसद करती हैं। इसके कपड़े हमें गर्मी में काफी राहत देते हैं और हम कंफर्टेबल फील करते हैं।

गर्मी में कैरी करने के लिए बेस्‍ट है जार्जेट :

एक ऐसा फैब्रिक है जो गर्मियों में काफी ज्यादा पंसद किया जाता है। इस फैब्रिक से बनी साड़ियां, सूट, कुर्ते, ड्रेस और शर्ट महिलाएं काफी ज्यादा पसंद करती हैं। यह काफी लाइट फैब्रिक होता है जिसकी ड्रेस आसानी से गर्मी में कैरी की जा सकती है।

चाम्ब्रे डेनिम :

डेनिम की तरह दिखने वाला चाम्ब्रे फैब्रिक काफी पतला और हल्का कपड़ा होता है। यह कपड़ा नार्मल काटन से तैयार किया जाता है। यह आपके शरीर से पसीने को सोख लेता है। साथ ही इससे आपको गर्मी में किसी तरह की चुभन भी नहीं होती है। ऐसे में डेनिम के बदले आप गर्मी में इस कपड़े को ट्राई कर सकते हैं।

ढीले कपड़े पहनें :

गर्मियों के मौसम में जितना हो सके टाइट कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ता है। ऐसा होने पर सेहत संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए गर्मियों के मौसम में सही कपड़े ही चुनें।

इस तरह के पहने कपड़ें :

गर्मियों के मौसम में हल्के रंग के कपड़े जैसे- सफेद, हल्के पीले, हरे, आसमानी रंग के ही कपड़े पहनें। हल्के रंग के कपड़े गर्मियों में ठंडक का एहसास कराते हैं, क्योंकि ये सूरज की गर्मी को एब्जोर्ब नहीं करते हैं। जबकि गहरे रंग के कपड़े ज्यादा से ज्यादा हीट एब्जोर्ब कर के आपको गर्मी का एहसास कराते हैं।गर्मी के मौसम में कभी भी हेवी वर्क के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। लड़कियों के लिए लांग स्कर्ट पहनना अच्छा रहता है। वहीं बुजुर्ग महिलाओं को सलवार कमीज पहनने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां दोपहर के समय भी स्लीवलेस ड्रेस पहनती हैं। गर्मियों में स्लीवलेस ड्रेस पहनने के कारण हाथों की त्वचा जल जाती है। इसलिए लड़कियों को काटन और फुल स्लीव की ड्रेस पहननी चाहिए।

Share This Article