Advertisement

वीडी मार्केट की नपती रोवर मशीनसे, रिपोर्ट एनजीटी को भेजी जाएगी

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। वीडी मार्केट एक बार फिर सुर्खियों में है। जेसीबी के जबड़े से बचने के लिए व्यापारियों ने स्टे ले रखा है। अब एनजीटी के आदेश पर तहसीलदार ने मकानों और दुकानों की नपती शुरू की है। गोवर्धन सागर में पानी भरा हुआ है। मकान सागर के किनारे पर हैं, ऐसे में नपती संभव नहीं थी। नवीन तकनीक की रोवर मशीन से नपती की जाएगी। वीडी मार्केट में हितों को लेकर कई धड़े हो गए हैं।

Advertisement

अक्षर विश्व से चर्चा करते हुए तहसीलदार रूपाली जैन ने बताया कि एनजीटी ने अपने एक आदेश में वीडी मार्केट की ५१ दुकानों को तोडऩे के आदेश दिए थे। नगर निगम ने कार्रवाई भी की। इसी बीच व्यापारी इंदौर हाईकोर्ट से स्टे ले आए। यह दस फरवरी तक ही था। कोर्ट में तारीख बढ़ गई है।

पानी में संभव नहीं इसलिए मशीन से

Advertisement

तहसीलदार ने बताया कि हमें एनजीटी की ओर से आदेश मिले हैं। मंगलवार को भी नपती के लिए गए थे, लेकिन शाम होने के कारण अंधेरा हो गया था। आज बुधवार को दोपहर दो बजे बाद पुन: नपती की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक की रोवर मशीन आई है उसी नपती होगी।

मार्केट में एकता का अभाव

Advertisement

वीडी मार्केट में एकता का अभाव देखा जा रहा है। जब दुकानें तोडऩे के आदेश हुए तब धरना दिया। पहले दिन अच्छी खासी भीड़ थी। उसके बाद मु_ी भर व्यापारी ही सामने आए। सूत्रों का कहना है कि किसी भी निर्णय में सभी से राय नहीं ली जा रही है। भोपाल का एक प्रतिनिधि मंडल गया, लेकिन कुछ लोगों से पूछा तक नहीं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें