Advertisement

पिता ने रुपए देने से मना किया तो बेटे ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

उज्जैन। एक युवक ने बेटे की आंखों का उपचार कराने के लिए पिता से रुपए मांगे। उन्होंने इंकार किया तो उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

के सुनी में रहने वाला संदीप पिता राजेश जायसवाल हाटकेश्वर कॉलोनी के पास रहता था और पार्सल बांटने का काम करता था। गुरुवार रात वह काम से घर लौटा और चक्कर खाकर गिर गया। पड़ोसियों की मदद से पत्नी पूजा उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंची जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

उसके साले बड़ागांव निवासी अजय जायसवाल ने बताया कि संदीप पिछले 5 वर्षों से माता पिता से अलग रह रहा था। कुछ समय पहले ही उसने लोन पर मकान खरीदा था। संदीप के छोटे बेटे दक्ष की आंखों का ऑपरेशन इंदौर में होना था जिसके लिए संदीप ने पिता से रुपए मांगे थे। उन्होंने इंकार कर दिया इसी के चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

जमीन का हिस्सा भी नहीं दिया…अजय जायसवाल ने बताया कि संदीप ने पिता से उसके हिस्से की 3 बीघा जमीन मांगी थी। उन्होंने जमीन देने से भी इंकार कर दिया। लोन पर लिए मकान की किश्त अधिक थी जबकि उसे पार्सल बांटने पर कम वेतन मिलता था। वह कर्ज में फंसने लगा। बेटे का इलाज भी कराना था। इसी कारण पिता से रुपए मांगे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें