Popup Image
Advertisement

बीमारी से परेशान महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

घर से दवाई लाने का बोलकर निकली थी

Advertisement

पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बीमारी से परेशान महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से दवाई लेने जाने का बोलकर निकली थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

मृतका का नाम ममता पति प्रकाश परमार (35) निवासी शंकरपुर, मक्सी रोड है। परिजनों ने बताया कि मृतका वर्ष २०१६ से लीवर की बीमारी से पीडि़त थी। शुक्रवार शाम करीब ४ बजे वह अपनी 12 और 8 साल की बेटियों को दवाई लेने और एमपी ऑनलाइन पर जाने का कहकर घर से निकली थी। करीब 5 बजे दुकान पर काम करने वाले ममता के पति प्रकाश परमार घर पहुंचे और बेटियों से मां के बारे में जानकारी ली तो बेटियों ने बताया कि वह बाहर गई हैं।

इसके बाद प्रकाश कुछ सामान लेने गोपाल मंदिर चले गए। जब वह शाम करीब 6 बजे वापस घर लौटे तब भी पत्नी घर नहीं पहुुंची थी। इस पर तलाश शुरू की। इसी बीच प्रकाश परमार को सूचना मिली कि माधवपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है, जब वह शिनाख्ती के लिए पहुंचे तो पता चला वह ममता ही थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें