Advertisement

नगर निगम के सामने महिलाओं का चक्काजाम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अपनी मांगों को लेकर महिलाओं ने बुधवार करीब दोपहर 12 बजे नगर निगम कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया। यह चक्काजाम अपने आप में अनोखा था। महिलाएं झुंड में प्रदर्शन करने की बजाय कतार बनाकर सडक़ पर बैठी हुई थीं। महिलाओं द्वारा किए गए इस चक्काजाम से आगर रोड का यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

Advertisement

यह वह महिलाएं थीं जिन्होंने बड़े गणेश के आसपास अतिक्रमण करके दुकानें लगा ली थीं। नगर निगम ने इन दुकानों को हटा दिया था। महिलाओं का कहना था कि अब हम अपने परिवार का पेट कैसे भरे। किसी ने उन्हें कलेक्टर कार्यालय भेज दिया। वहां से जवाब मिला कि आपने किसी से पूछकर दुकान नहीं लगाई है। वैसे भी यह मामला नगर निगम का है। महिलाएं अपनी फरियाद लेकर नगर निगम पहुंची। यहां भी किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, क्योंकि मामला अतिक्रमण का था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवा दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें