Advertisement

महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने भस्मारती में शामिल

उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने रविवार सुबह भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। वे तड़के मंदिर पहुंची। नंदी हॉल से भस्मारती में शामिल हुईं और भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने उनका स्वागत व सम्मान किया।

Advertisement

पूरी टीम एकसाथ आना चाहती थी: दर्शन के बाद क्रांति ने कहा कि वल्र्ड कप के पहले भी वे लोग यहां आए थे और भगवान महाकाल से विजय की कामना की थी। जीत के बाद पूरी टीम एक साथ आना चाहती थी, लेकिन संयोग नहीं बन पाया। अब अपनी-अपनी सुविधा से खिलाड़ी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें