Advertisement

फूल-प्रसाद बेचने के विवाद में युवक को चाकू मारा

उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र में फूल प्रसाद बेचने के विवाद में शुक्रवार शाम को एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल धर्मेंद्र उर्फ बांका पिता बंशीलाल निवासी शांति नगर शाम करीब 6 बजे अपने दोस्त के साथ जा रहा था। तभी माधवनगर ग्राउंड के पास उस पर रोहित बंजारा ने साथियों के साथ हमला कर दिया। हमले में धर्मेंद्र को सीने मेें चाकू लगा है जिससे वो गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे धर्मेंद्र के परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र महाकाल मंदिर क्षेत्र मेें फूल प्रसादी बेचता है। राहुल बंजारा भी यही काम करता है। इस बात पर दोनों में लंबे समय से रंजिश बनी हुई है। पहले भी राहुल धर्मेंद्र पर हमला कर चुका है।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें