Popup Image
Advertisement

पैदल घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अस्पताल में मौत

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पैदल घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने बीती शाम भीषण टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

मृतक का नाम हाकम पिता नगजी (40 ) है जो भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा का रहने वाला था। रविवार शाम 6 बजे वह किसी काम से गांव के समीप स्थित नई आबादी गया था और वहां से पैदल घर लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे भीषण टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राकेश ने बताया कि हाकम सिंह की शादी हो चुकी थी लेकिन उसने किसी कारण के चलते पत्नी को छोड़ दिया था। उसके बच्चे भी नहीं हैं। वह मां के साथ ही रहता था और मजदूरी करता था। पिता की मौत हो चुकी है। भैरवगढ़ पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें