Popup Image
Advertisement

YouTube की भारत में बड़ी कार्रवाई,हटाए 22 लाख से ज्यादा वीडियो

2 करोड़ चैनल भी हुए बैन

Advertisement

YouTube ने भारत में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने प्लेटफॉर्म से 22 लाख से ज्यादा वीडियो को हटा दिया है। कंपनी ने रिपोर्ट जारी करके बताया कि पिछले साल की चौथी तिमाही में Google के वीडियो प्लेटफॉर्म से 2.25 मिलियन यानी 22 लाख 50 हजार वीडियो हटाए गए हैं। यूट्यूब से इन वीडियो को अक्टूबर 2023 से लेकर दिसंबर 2023 के बीच हटाए गए हैं।

Google ने मंगलवार 26 मार्च 2024 को जारी अपने रिपोर्ट में बताया कि 30 देशों में भारत से सबसे ज्यादा वीडियो को उसके प्लेटफॉर्म से हटाए गए हैं। वहीं, सिंगापुर से 12.4 लाख और अमेरिका से 7.8 लाख के करीब वीडियो को हटाया गया है। ग्लोबली वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने 9 मिलियन यानी 90 लाख वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटाए हैं, जिनमें से 96 प्रतिशत वीडियो को गूगल के मशीन ने फ्लैग किया था।

Advertisement

कम्युनिटी गाइडलाइंस नहीं कर रहे थे मैच

यूट्यूब द्वारा हटाए गए कुल वीडियो में से 53.46 प्रतिशत वीडियो को केवल एक व्यू मिला था। वहीं, 27.07 प्रतिशत वीडियो ऐसे थे, जिन्हें हटाए जाने से पहले महज 1 से 10 व्यूज मिले थे। यूट्यूब ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि प्लेटफॉर्म से हटाए गए ये वीडियो उनकी कम्युनिटी गाइडलाइंस को मैच नहीं कर रहे थे।

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि यूट्यूब कम्युनिटी गाइडलाइन पूरी दुनिया में एक जैसी है। इसमें अपलोड करने वाले यूजर, जगह और कॉन्टेंट जेनरेशन कैसे किया गया है को नहीं देखा जाता है। कॉन्टेंट को ग्लोबली रिमूव किया जाता है और उन्हें हटाने के लिए मशीन लर्निंग के साथ-साथ इंसानों की भी मदद ली जाती है।

2 करोड़ चैनल भी हुए बैन

यही नहीं, यूट्यूब ने अक्टूबर 2023 से लेकर दिसंबर 2024 के बीच 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से ज्यादा चैनल्स को भी अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इन चैनल्स पर यूट्यूब की स्पैम पॉलिसी के तहत कार्रवाई की गई है। इन पर अपलोड किए जाने वाले वीडियो में मिसलीडिंग मेटाडेटा, थंबनेल और कॉन्टेंट पाए गए हैं। इसके अलावा 1.1 बिलियन कमेंट्स को भी यूट्यूब से हटाए गए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें