Advertisement

अप्रैल में बिना टिकट रेल यात्रियों से मंडल ने कमाए 3.41 करोड़ रुपए

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रतलाम मंडल ने टिकट चैकिंग अभियान में रिकार्ड तोड़ उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल में मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3.41 करोड़ रुपए कमाए हैं। यह राजस्व उन यात्रियों से मिला है जो या तो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे या फिर उनके पास यात्रा के दौरान उचित टिकट नहीं था। मंडल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी मासिक आय है।

Advertisement

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि टीम ने औसतन 11.37 लाख प्रतिदिन का राजस्व प्राप्त किया। यह मार्च 2022 के पिछले उच्चतम रिकॉर्ड (3.31 करोड़) से 3 प्रतिशत अधिक है। विशेष बात यह रही कि 29 अप्रैल 2026 को एक ही दिन में 16.56 लाख की रिकॉर्ड आय दर्ज की गई, जो अब तक की एकल-दिवसीय सर्वाधिक आय है।

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण जैन (पश्चिम रेलवे मुख्यालय) ने इस उपलब्धि पर टीम की सराहना की है। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने इस सफलता का श्रेय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना वी. केवलरामानी के कुशल नेतृत्व और पूरी टीम को दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें