Advertisement

आज नहीं मिला पानी लेकिन जल संकट से मुक्ति, नर्मदा-गंभीर जुड़े

उज्जैन। गंभीर और नर्मदा की मुख्य राइजिंग पाइप लाइनों को जोडऩे (टी-कनेक्शन) का काम शनिवार को पूरा हो गया। अब भविष्य में गंभीर बांध के खाली होने की स्थिति में भी नर्मदा का पानी सीधे गऊघाट फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया जा सकेगा। हालांकि शुक्रवार को हुए इस काम के कारण टंकियां नहीं भरी जा सकीं और शनिवार को पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं हुआ।

 

Advertisement

महापौर मुकेश टटवाल और जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि भूखी माता क्षेत्र में क्रॉस लाइन जोडऩे के कार्य पूरा हो गया है। इसके लिए बिजली का शटडाउन भी लिया था, इस कारण पानी की टंकियां नहीं भर सकीं। जलसंकट से निपटने के लिए लगभग 1.80 करोड़ रुपए की यह योजना ढाई वर्ष पूर्व स्वीकृत हुई थी, लेकिन काम में देरी होती रही।

पिछले वर्ष जलसंकट गहराने पर काम शुरू तो हुआ, लेकिन स्थिति सुधरते ही इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब इस योजना के अंतर्गत गंभीर की 800 एमएम डाया वाली रॉ-वॉटर लाइन को नर्मदा लाइन से जोड़ दिया गया है। इससे गऊघाट प्लांट को सीधे फीडिंग मिल सकेगी, जो शहर की पेयजल सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें