Advertisement

आज पूरा होगा नासा का मून मिशन

रात 11.10 बजे पृथ्वी पर लौटेगा स्पेसक्राफ्ट15 नवंबर को हुई थी आर्टेमिस-1 की लॉन्चिंग

Advertisement

प्रशांत महासागर में गिरेगा पैराशूट के सहारे….

कैलिफोर्निया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस-1 मून मिशन आज पूरा होने वाला है। रविवार को 11 बजकर 10 मिनट पर ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी पर वापस लौट आएगा। इसकी लैंडिंग मेक्सिको के ग्वाडालूप द्वीप के पास प्रशांत महासागर में होगी। नासा ने 25 दिन पहले 15 नवंबर को यह मिशन तीसरी कोशिश में लॉन्च किया था।

Advertisement

नासा का कहना है कि पृथ्वी में ओरियन की एंट्री खास होने वाली है। यह पहली बार स्किप एंट्री तकनीक अपनाकर धरती पर लैंड करेगा। इस प्रोसेस में तीन स्टेप्स हैं। सबसे पहले ओरियन पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में एंट्री करेगा। इसके बाद यह अपने अंदर मौजूद कैप्सूल की मदद से वायुमंडल के बाहर जाएगा। आखिर में पैराशूट के जरिए दोबारा वायुमंडल के अंदर आएगा। स्किप एंट्री के दौरान स्पेसक्राफ्ट के क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। सर्विस मॉड्यूल आग में झुलस जाएगा, तो वहीं क्रू मॉड्यूल अपनी तय जगह पर पैराशूट के सहारे गिर जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें