आयुष चिकित्सकों ने किया झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: वेतन संशोधन की मांग को लेकर मप्र के सभी आयुष शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में उज्जैन के शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में प्रदर्शन किया गया। इसमें आयुष चिकित्सा शिक्षकों के द्वारा चिकित्सालय प्रांगण में झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें सभी शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने झाड़ू लगाई। यह जानकारी डॉ. प्रकाश जोशी ने दी।

Advertisement
Advertisement









