Advertisement

इंदौर, उदयपुर, बांद्रा और जोधपुर का रेल से सफर होगा आसान, ट्रेनों में बढ़ाए कोच

उज्जैन। समर सीजन में यात्रियों की भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने इंदौर, उदयपुर, बांद्रा और जोधपुर तरफ जाने वाली ट्रेनों में एकस्ट्रा कोच लगाने शुरू कर दिए हैं। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि एकस्ट्रा कोच बढऩे से यात्रियों को सुविधा होगी और उन्हें वेटिंग से मुक्ति मिलेगी।

 

Advertisement

इन ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

उदयपुर- दिल्ली के बीच चलने वाली 20473/20474 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में अप्रैल अंत तक दो स्लीपर कोच लगना शुरू हो गए हैं।

Advertisement

इंदौर-जोधपुर और भगत की कोठी के बीच चलने वाली 14801/14802 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस और 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच जोड़ दिए गए हैं।

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस (09621/09622 और 09653/09654) तथा अजमेर-सोलापुर (09627/09628) स्पेशल ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के एक-एक कोच बढ़ाए गए हैं।

Advertisement

बीकानेर- बांद्रा टर्मिनस (04711/04712) और बीकानेर-साईं नगर शिर्डी (04715/04716) ट्रेन में एक स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच जोड़ा गया है।

गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार-तिरुपति स्पेशल में थर्ड एसी कोच जोड़ा गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें