Popup Image
Advertisement

इंदौर : पुलिस और परिजन जिसकी कर रहे थे तलाश वह फंदे पर लटका मिला

इंदौर। एक व्यक्ति के लापता होने पर परिजन और पुलिस तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाली और उस तक पहुंची तो फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

मृतक दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करता है। बुधवार रात घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसका मोबाइल चालू था लेकिन फोन नहीं उठा रहा था। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करवाई तो पितृ पर्वत निकली। पुलिस और परिजन वहां पहुंचे तो वह एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मोबाइल जेब में ही रखा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें