Advertisement

इंदौर : सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया पौधारोपण

इंदौर। इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौधारोपण किया। यहां उन्होंने पहले देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी के बाद परिसर के अंदर पौधारोपण किया। इस दौरान महापौर, सांसद और भाजपा नेता मौजूद रहे।

Advertisement

सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर धरती पर हरियाली की चादर के लिए तैयार है। इंदौर शहर जो भी करता है अद्भुत करता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पौधा वृक्ष बने, इसकी सालभर की जवाबदारी लेंगे। उन्होंने कहा कि 51 लाख पौधे लगाकर हम क्लीन इंदौर को ग्रीन कवरेज में भी नंबर एक बनाएंगे।

शहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बिजासन टेकरी स्थित बीएसएफ रेंज पर मातृवन की स्थापना की गई है। जहां एक लाख पौधे रोपे जा रहे हैं। यहां 15 हजार महिलाओं के हाथों पौधारोपण किया जा रहा है। इसलिए इस स्थान का नाम मातृवन रखा गया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें