Advertisement

उज्जैन:महिला आरक्षक द्वारा वकील से रुपए मांगने की जांच सीएसपी करेंगी

उज्जैन।नानाखेड़ा थाने में पदस्थ महिला आरक्षक द्वारा वकील से फीस का आधा हिस्सा मांगने की शिकायत एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल को अभिभाषक संघ द्वारा किये जाने के बाद एसपी ने सीएसपी को मामले की जांच सौंपी है। अभिभाषक संघ के सदस्य अशोक यादव ने बुधवार को कंट्रोल रूम पहुंचकर एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल को लिखित शिकायत की थी जिसमें उल्लेख था कि महिला अभिभाषक मंजू फतरोड़ निवासी नामदारपुरा से नानाखेड़ा थाने में पदस्थ महिला आरक्षक जूली अहिरवार ने अभद्र व्यवहार कर पक्षकार द्वारा दी गई फीस में से आधा हिस्सा देने की मांग की जा रही है। एसपी शुक्ल द्वारा अभिभाषक संघ सदस्यों को सीएसपी स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराने की बात कही है। इसके बाद जांच एसपी ने नानाखेड़ा सीएसपी वंदना चौहान को सौंप दी है।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें