Advertisement

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर लगाया ये गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस करके स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उनकी 18 साल की बेटी के नाम पर बार चलाया जा रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम मांग करते हैं कि पीएम तुरंत स्मृति ईरानी का इस्तीफा लें। ईरानी पर ये आरोप नहीं दस्तावेज हैं जिन्हें आरटीआई से लिया गया है। स्मृति ईरानी की बेटी के द्वारा गोवा में चल रहे बार पर फर्जी लाइसेंस रखने का आरोप है। ये सब गैरकानूनी तरीके से हुआ।

Advertisement

कांग्रेस के आरोपों पर स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी 18 साल की है, जो राजनीति नहीं करती। एक कॉलेज की छात्रा है। वो बार नहीं चलाती है। कांग्रेस ने आरटीआई के आधार पर मेरी बेटी पर आरोप लगाए हैं। लेकिन, जिस आरटीआई की बात की जा रही है, उसमें मेरी बेटी का कहीं कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेठी में गांधी फैमिली अपनी हार को पचा नहीं पाई, इसलिए ऐसे आरोप लगा रही है। वो इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें