Advertisement

घर पर कैसे बनाएं कॉफी फेस मास्क

कॉफी फेस मास्क
चेहरे से काले दाग-धब्बे और मुहासों से निजात के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी घर पर ही अपने स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट से चलिए जानते हैं कॉफी फेस मास्क कैसे बनाएं ताकि चेहरा ग्लो करें.

Advertisement

कॉफी और शहद
अगर आप कॉफी फेस मास्क घर पर बनाना चाहती हैं तो दो चम्मच कॉफी लें और बराबर में ही शहद लें. दोनों को अच्छी तरह से मिस्क कर लें. इसके बाद इसे अपने चेहर पर लगाएं. कॉफी और शहद के इस फेस मास्क को कम से कम 5 मिनट तक अपने चेहरे पर रब करें. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें.

कॉफी, हल्दी और दही
घर पर ही कॉपी फेस मास्क बनाया जा सकता है. इसके लिए दो चम्मच कॉफी लें और चुटकी भर उसमें हल्दी मिला लें. ऊपर से दो चम्मच दही भी मिला लें. सभी को अच्छे से पेस्ट बना लें और इसे अपने फेस पर लगाएं. कम से कम इसे आप 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़े रहे. इसके बाद ठंडा पानी से चेहरा धो लें.

Advertisement

कॉफी और टमाटर का रस
दो छोटे चम्मच से कॉफी लें और उसमें टमाटर का रस मिलाएं. दोनों को एक बार अच्छी तरह से फेट लें. फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. कम से कम इसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और इसके बाद ठंडा पानी से चेहरा धो लें.

कॉफी और कच्चा दूध
कॉफी फेस मॉस्क बनाने के लिए एक चम्मच से थोड़ा अधिक कॉफी लें और उसमें एक चम्मच कच्चा दूध मिला लें. फिर दोनों को अच्छी तरह से मिस्क कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं. कम से कम 15 मिनट तक इसे अपने फेस पर लगाए रखें और फिर धो लें.

Advertisement

कॉफी और नारियल तेल
घर पर कॉफी फेस मास्क बनाना है तो एक चम्मच कॉफी लें और उसमें आधा चम्मच नारियल का तेल मिला लें. दोनों को अच्छी तरह से पहले मिक्स कर लें और फिर अपने चेहरे पर इसे लगाएं. कम से कम 10 मिनट बाद इसे धो लें.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें