Advertisement

घर में नहीं होनी चाहिए ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसकी हम अनदेखी कर देते हैं लेकिन यही अनदेखी नुकसान और परेशानी की वजह बन जाती है। आज हम आपको ऐसी 10 चीजों के बारे में बताएंगे जिनके घर में होने पर धन और सुख में कमी आती है।

Advertisement

घर में कबूतरों का घोंसला बनाना वास्तु विज्ञान के अनुसार अशुभ निशान माना जाता है। माना जाता है इससे घर पर बड़ी मुसीबत आती है।

मधुमक्खी या ततैया घर में छत्ता लगाए तो इसे हटा दें। इनका घर में होना अशुभ सूचक होता है। इसकी वजह यह भी है कि इनके कारण कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

Advertisement

मकड़ी का जाला घर में नहीं लगने देना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे उलझन और परेशानी बढ़ती है।

घर में जहां दर्पण या टूटा शीशा हो तो उसे घर से बाहर कर दें। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

Advertisement

घर में चमगादड़ का प्रवेश अशुभ माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चमगादड़ का आना सूनेपन की निशानी है। इसका मतलब घर में रहने वाले लोग घर छोड़कर जा सकते हैं या घर में कुछ बुरा हो सकता है।

घर की छत पर कबाड़ और बेकार की चीजों को नहीं रहने दें।

पूजा घर में बासी फूल को इकट्ठा करके नहीं रखें।

 घर में खराब पड़े बिजली के उपकरणों को नहीं रहने देना चाहिए।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें